अफगानिस्तान समेत 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री बैन, डोनाल्ड ट्रंप का फैसला

0
Trump_Moyen-Orient_montage-1024x576

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए 12 देशों के नागरिकों पर अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप की घोषणा 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित और सीमित करती है। अमेरिका ने जिन देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया है, उनमें अफगानिस्तान, ईरान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं।

इन 12 देशों के नागरिकों पर प्रतिबन्ध

अफगानिस्तान

ईरान

म्यांमार

चाड

कांगो गणराज्य

इक्वेटोरियल गिनी

इरीट्रिया

हैती

लीबिया

सोमालिया

सूडान

यमन

इसके अलावा ट्रंप ने सात देशों बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोग, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के यात्रियों पर आंशिक प्रतिबंध भी लगाया है।

क्या है बैन की वजह ? 

ट्रम्प ने कहा इनमे वो देश शामिल है जहा वीसा दस्तावेजों में गड़बड़ी या जाँच श्रमताओ की कमी, आतंकवाद को समर्थन, या जहा के लोगों की वीज़ा अवधि से अधिक रुकने (overstay) की दर काफी ज्यादा है, या जहा की सरकार अमेरिका से निकले गए उनके लोगों को वापिस लेने में सहयोग नहीं करती.

2017 में ट्रम्प का मुस्लिम बैन

इस से पहले भी 2017 में राष्ट्रपति रहते हुए ट्रम्प ने 7 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगाया था, जिसमे ज्यादातर मुस्लिम राष्ट्र थे और तब उसे ट्रम्प मुस्लिम बैन का नाम दिया गया था….बाद में 2021 में बाइडेन सरकार ने उस बैन को हटा दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *